फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में कांगड़ा के युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मामले की जांच में जूटी पुलिस

Mon, 10 Feb 2020 03:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली के झारंग-चचोगा में कांगड़ा जिले के 32 वर्षीय युवक ने अपने क्वार्टर के बाहर लगी रेलिंग में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक मनाली में मेकेनिक का काम करता था। हादसे के दिन कमरे में उसका मौसेरा भाई भी ठहरा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की आत्महत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमन (32), पुत्र दुनी चंद, निवासी रक्कड़, डाकघर फतेहपुर, जिला कांगड़ा मनाली के चचोगा में क्वार्टर लेकर रह रहा था।

विज्ञापन


अमन मनाली में मेकेनिक था। रविवार को भी वह अपने मौसेरे भाई के साथ कमरे में था। रात को उसने कमरे के बाहर लगी रेलिंग में रस्सी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके मौसेरे भाई ने उसे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ योगेंद्र पाल की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फोटोग्राफी करने के बाद शव का बारीकी से निरीक्षण किया।

शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मनाली में भेजा। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि मनाली में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस ने मामले में बयान कलमबंद किए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है कि आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें