मदरसा जामिया जमालिया राजपुरा में ईद ए मिलाद उन नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समुदाय के लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर जामा मस्जिद चंबा के मौलाना यासीन, हाफिज अबदुल, हाफिज मुबारक और मुख्य वक्ता हाफिज शारिक ने इस दिन पर प्रकाश डाला और इसके साथ ही बच्चों ने नात शरीक पढ़कर लोगों को खुश किया।