फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने के होंगे प्रयास : जयराम ठाकुर

Sat, 09 Jun 2018 08:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पशुपालन गतिविधियों के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। इसलिए दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष दलीप रथ, राज्य पशुपालन विभाग और प्रदेश मिल्क फेडरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के

विज्ञापन


साथ बैठक की की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए उपयुक्त विपणन रणनीति अपनाई जाएगी, ताकि राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए दूध संघ स्थानीय बाजार क्षमता पर पूंजीकरण कर सके

। उन्होंने कहा कि दुग्ध प्रापण, प्रसंस्करण तथा विपणन में गुणवत्ता व पारदर्शिता के लिए सूचना प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप के साथ दुग्ध प्रसंस्करण तथा शीतल संयंत्रों को चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेत क्रांति लाने के लिए तकनीकी सहयोग मांगा

मुख्यमंत्री ने राज्य में श्वेत क्रांति लाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से प्रदेश को तकनीकी सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार को दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए किसानों को पौष्टिक भोजन तथा शिक्षण कार्यक्रमों जैसी रणनीति को अपनाना चाहिए।

आश्वासन दिया कि बोर्ड दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य को हर संभव तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव पशुपालन संजय गुप्ता, मिल्क फेडरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ पंकज ललित, निदेशक पशुपालन डॉ एसके चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें