फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ड्रग्स के खिलाफ दौड़े एडवर्ड्स स्कूल के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के 100 साल पूरे होने पर करवाई जा रहीं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सेंट एडवर्ड्स स्कूल में ओल्ड बॉयज एसोसिएशन ने ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता मुहिम शुरू की। इस मुहिम के तहत स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से फुटबाल, क्रिकेट, बास्केटबाल और दौड़ प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
पहले दिन ड्रग्स के खिलाफ दौड़ आयोजित की गई। इसमें लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ हिमाचल हाईकोर्ट से शुरू होकर स्कूल ग्राउंड में समाप्त हुई। यह आयोजन एडवर्ड्स स्कूल के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
विज्ञापन

एडवर्ड्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सूद ने कहा कि युवाओं को नशे के खतरे के प्रति जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि दौड़ और खेल से इस मुहिम को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम 13 अक्तूबर तक चलेगा। रविवार को इसके अंतर्गत कार रैली का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत स्कूल के प्रांगण से होकर नलदेहरा गोल्फ कोर्स में समाप्त होगी। इस रैली में 315 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें तमिलनाडु, दिल्ली, अमेरिका, शिकागो, न्यूयॉर्क, गोवा और चेन्नई से लोग भी शामिल हैं। कार रैली के बाद गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर जस्टिस दीपक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें