फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में पढ़ाई ठप, सेवा विस्तार पर शिक्षा मंत्री से मिलेंगे एसएमसी शिक्षक

Thu, 13 Feb 2020 07:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज
विज्ञापन

सेवा विस्तार की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के एसएमसी शिक्षक शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिलेंगे। गुरुवार को शिक्षकों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल से मुलाकात कर सरकार को प्रस्ताव जल्द भेजने की मांग उठाई। 31 दिसंबर को इन शिक्षकों के साथ हुआ शिक्षा विभाग का अनुबंध समाप्त हो चुका है। शीतकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र दो दिनों से शुरू है। बावजूद इन शिक्षकों की सेवाओं को लेकर संशय बना हुआ है। वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी एसएमसी के सहारे ही बीते कई सालों से चल रहे स्कूलों में पढ़ाई ठप रही। जिन स्कूलों में एसएमसी शिक्षक पहुंचे वहां उनकी हाजिरी नहीं लगी।एसएमसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज रौंगटा की अगुवाई में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मिले प्रतिनिधिमंडल ने सेवा विस्तार का प्रस्ताव सरकार को जल्द भेजने की मांग की।

विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि हाईकोर्ट ने एसएमसी से नई भर्ती करने पर रोेक लगाई है। सेवा विस्तार देने से इंकार नहीं किया है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द सेवा विस्तार देने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजना चाहिए। जिससे स्कूलों में पढ़ाई सुचारु हो सके। एसएमसी शिक्षक संघ  के अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को इस मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से शिमला में मुलाकात की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में एसएमसी शिक्षक पवन कुमार नेगी, संदीप नेगी और प्रवीण कुमार शामिल रहे। उधर, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि प्रस्ताव तैयार करने के लिए कानूनी राय ली जा रही है। जल्द ही सरकार को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें