फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय, तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के आज से शुरू होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार कॉलेजों में सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए राजधानी शिमला के कॉलेजों ने एडमिशन पोर्टल बनाए है, जिसमें छात्र अपना लाग इन आईडी बनाकर स्नातक डिग्री कोर्स के लिए आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सोमवार से सभी कॉलेजों के बनाए गए पोर्टल छात्रों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके माध्यम से यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश चाहने वाले एचपी बोर्ड और आईएससी से बारहवीं की परीक्षा उर्तीण करने वाले छात्र आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड की बाहरवीं पास करने वाले छात्र परिणाम घोषित हो जाने के बाद ही आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

संजौली कॉलेज में मिलेगा मेरिट पर प्रवेश
शिमला। पीजी कॉलेज संजौली में इस बार भी मेरिट के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। कॉलेज की हर संकाय के लिए निर्धारित सीटों को भरने को मेरिट बनेगी और प्रवेश मिलेगा। कॉलेज प्राचार्य डा. सीबी मेहता ने बताया कि नौ अगस्त तक यूजी द्वितीय और तृतीय वर्ष की रोल आन एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन चलेग।
स्पोर्टस, कल्चरल कोटा पर फैसले का रहेगा इंतजार
शिमला। कॉलेजों में सोमवार से प्रवेश की आनलाइन प्रक्रिया शुरू हो रही है, मगर इस सत्र से 200 प्वाइंट रोस्टर लागू होने पर समाप्त किए गए स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कोटा पर हुए बवाल पर फैसला आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें