राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेईगढ़ में 5 शिक्षकों के ज्वाइन न करने पर स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी भूख हड़ताल पर चले गए थे। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों में रिक्त पदों को भरा।
प्रदेश उच्च न्यायालय ने विभिन्न स्कूलों में खाली पड़े हजारों शिक्षकों के पदों को तुरंत भरने के लिए राज्य सरकार को आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग की ओर से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को तुरंत भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शिक्षा विभाग टीजीटी और जेबीटी के करीब 2500 नए पद बैचवाइज और आयोग के माध्यम से भर रहा है।