फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने जेई को जनमंच कार्यक्रम से ही शिकायतकर्ता के साथ मौके पर भेजा

Mon, 19 Nov 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

जनमंच पर सामने आई शिकायत पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मौके पर ही एक जूनियर इंजीनियर को शिकायत की जांच करने भेज दिया। शिकायत सही पाए जाने पर मंत्री ने विभागीय अफसरों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही शिकायत के तत्काल निपटारे के निर्देश जारी कर दिए।

विज्ञापन


यह मामला जिले के इंदौरा में आयोजित जनमंच कार्यक्रम का है। इसमें शामिल हुए स्थानीय पंचायत के वार्ड नंबर-एक बैरियर के राजपाल ने मंत्री को समस्या बताई। शिकायतकर्ता ने कहा कि आईपीएच ने उनके घर तक नलकूप और पाइप बिछा दिए हैं लेकिन, उसे पानी का कनेक्शन ही नहीं दिया जा रहा है। वह इस बाबत कई बार आईपीएच कर्मियों और अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई ही नहीं की जा रही।  

मंत्री ने जनमंच कार्यक्रम में उपस्थित आईपीएच के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र पाल को शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाने का फरमान जारी कर कार्यक्रम में ही पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। मौके पर जाकर राजपाल की शिकायत सही पाई गई, तो मंत्री ने आईपीएच के अधिकारियों को खूब फटकार लगाई और तुरंत शिकायतकर्ता को पानी का कनेक्शन देने के निर्देश जारी किए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले टूटे घर की नहीं बनी रिपोर्ट

जनमंच में कंगरेड़ी पंचायत के दिव्यांग बुजुर्ग की समस्या सुनकर हर किसी का दिल पसीज गया। दिव्यांग तिलक राज अपने दिव्यांग बेटे के साथ जनमंच में समस्या लेकर आया था। कहा कि पिछले तीन साल से वह आवास योजना के तहत घर के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक उसे घर नहीं मिल पाया है।

तीन साल पहले उनके कच्चे मकान का एक हिस्सा टूट गया है। तब से वह आवास योजना के तहत नए घर की फाइल लेकर घूम रहे हैं। वहीं, जब मंत्री ने इस मामले में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी, तो पाया कि बुजुर्ग के घर के टूटने की तो रिपोर्ट तक नहीं बनी है, जबकि दिव्यांग ने कहा कि उन्होंने पटवारी को इसी समय बताया था। पटवारी मौके पर न होने के कारण मंत्री ने तहसीलदार को शिकायतकर्ता की समस्या को एक सप्ताह में हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें