प्रदेश सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए नया तरीका निकाला है। अधिकारी अब चौबीस घंटे में कभी भी बसों, व्यवसायिक वाहनों और प्रदेश में माल ला रहे निजी वाहनों की चेंकिंग कर सकेंगे। इस संबंध में शासन ने दोनों विभागों के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रमुख सचिव परिवहन और आबकारी एवं कराधान जेसी शर्मा ने बताया कि अधिकारी अब हर समय जांच के लिए अधिकृत होंगे। इससे जहां सरकार को टैक्स चोरी करने वालों पर लगाम लगेगी। वहीं परिवहन और आबकारी एवं कराधान विभाग के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इसी तरह परिवहन विभाग के अधिकारी रास्ते में आ रही बसों में टिकटों की जांच करेंगे।