अंतर विद्यालय हिंदी भाषण प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा की नेहा कुमारी और नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। मंडी के एंग्लो संस्कृत मॉडल स्कूल की आंचल ठाकुर और सुंदरनगर की तमन्ना सेन ने दूसरा, जबकि कांगड़ा के दयानंद स्कूल की श्रेया पंडित और सकोह स्कूल के दीपक को तीसरे स्थान रहने पर सम्मानित किया गया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में हमीरपुर के द मैगनेट पब्लिक स्कूल की साक्षी आनंद और साहिल ठाकुर ने पहला, कुल्लू के भारत भारती ढालपुर स्कूल की समृद्धि और रायसन स्कूल की किरण ठाकुर ने दूसरा, जबकि कांगड़ा के सकोह स्कूल की कोमल और प्रीति ने तीसरा स्थान पाया।
हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बिलासपुर के कंदरौर स्कूल की शिल्पा और अनामिका प्रथम, मंडी के सुंदरनगर स्कूल की लता देवी और किंग जॉर्ज रॉयल पब्लिक स्कूल नेरचौक की मुस्कान शर्मा दूसरे स्थान पर रही। चंबा स्कूल की सिमरन और राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल की दीया बिजलवान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी में करसोग कॉलेज के जितेंद्र और दीपा अव्वल
अंतर महाविद्यालय हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मंडी के करसोग कॉलेज के जितेंद्र और दीपा को प्रथम, कुल्लू के बंजार की मनीषा ठाकुर और हीना कुमारी को द्वितीय, शिमला के सुन्नी की मनीषा और डिंपल को तीसरा स्थान हासिल किया।
निबंध लेखन में सोलन के कंडाघाट स्कूल की आभा शर्मा और आरती प्रथम, हमीरपुर के बड़सर स्कूल की परीक्षा कुमारी और पायल धीमान दूसरे, जबकि एचपीयू विधि विभाग के विजय लक्ष्मी और मनिंद्र चौहान ने तीसरा स्थान पाया।
भाषण प्रतियोगिता में एचपीयू विधि विभाग के अभिषेक राणा और समीक्षा शर्मा पहले, बिलासपुर के गौरव शर्मा और निशा देवी दूसरे, सुन्नी की नीतिका और रवीना तीसरे, जबकि कविता पाठ प्रतियोगिता में सुनी की रुचिका शर्मा पहले, कांगड़ा की मुस्कान कटोच दूसरे और कुल्लू की गीतांजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, कविता लेखन प्रतियोगिता में सिरमौर के भरली की मोनिका चौहान प्रथम, कांगड़ा के डीएवी कॉलेज की प्रीति चौहान दूसरे और कुल्लू के बंजार की शशि किरण ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांचों प्रतियोगिताओं के समग्र आकलन के आधार पर सचल वैजयंती पुरस्कार एचपीयू को दिया गया।