ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य सरकारी नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं, मगर अगर भाजपा संगठन के नेताओं की बात करें तो उनकी सक्रियता फ ील्ड में ठीक वैसी नजर नहीं आ रही है, जिससे कहा जा सके कि वे चुनावी मोड में पूरी तरह से आ चुके हैं।
संगठन के जिन नेताओं की सरकार में ताजपोशियां नहीं हो पाई है, वे जैसे मुंह मोड़े हैं। ये करीब दो दर्जन निगमों-बोर्डों में अपनी ताजपोशियां का राग छेड़े हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता तो मौका पाते ही एक-दूसरे पर पिल पड़ रहे हैं
। नई प्रभारी रजनी पाटिल के सामने ही कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी अनेक बार सामने आ चुकी है। वीरभद्र और सुक्खू मेें तनातनी की बात हो या फिर दूसरे नेताओं के एक-दूसरे के खिलाफ मुखर होने की। इससे साफ है कि कांग्रेस एकुजट नहीं हुई तो इसके लिए पिछली बार की तरह अपना खाता खोलना आसान नहीं होगा।
हिमाचल भाजपा के सामने मिशन 2019 है। 19 और 20 तारीख को प्रस्तावित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा होनी है। भाजपा का प्रचार गति पकड़ेगा। - गणेश दत्त, उपाध्यक्ष, प्रदेश भाजपा।
कांग्रेस का प्रचार आने वाले दिनों में यह और तेज होगा। चुनाव को अभी समय है। अगर ये मई तक होते हैं तो उस हिसाब से कांग्रेस सक्रिय भी है। जहां भाजपा से लड़ने की बात है तो कांग्रेस इसके लिए एकजुट है। - नरेश चौहान, मुख्य प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस