फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोहित ठाकुर बोले- शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा, गुणात्मक शिक्षा देना प्राथमिकता

Tue, 24 Jan 2023 12:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों के 12 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। इन पदों को कैसे समय रहने भरा जाए, इसका समाधान निकाला जाएगा। पारदर्शी ट्रांसफर नीति लाने का प्रयास रहेगा। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता रहेगी। मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री ने असर की रिपोर्ट को चिंताजनक बताया। कहा कि रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे। इसको लेकर जल्द विभागीय बैठक बुलाई जाएगी।

विज्ञापन


नर्सरी शिक्षक भर्ती पर भी बैठक में फैसला लिया जाएगा। कहा कि शिक्षकों के 12 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। इन पदों को कैसे समय रहने भरा जाए, इसका समाधान निकाला जाएगा। पारदर्शी ट्रांसफर नीति लाने का प्रयास रहेगा। विभाग में युक्तिकरण के जरिये दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा। विभाग में 10 हजार के करीब जेबीटी व टीबीटी, दो हजार पद प्रवक्ता के खाली चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें