फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या हुआ?: चाहकर भी स्कूल भवन का उद्घाटन नहीं कर पाए शिक्षा मंत्री! क्या प्रियंका के हाथों ही कटेगा रिबन?

Sun, 05 Jul 2026 08:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)

सार

इससे पहले भी दो बार इस भवन का उद्घाटन प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत तय किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से दोनों कार्यक्रम रद्द हो गए। अब शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम में भी उद्घाटन नहीं होने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन
चाहकर भी स्कूल भवन का उद्घाटन नहीं कर पाए शिक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवरी के नवनिर्मित स्कूल भवन का रविवार को प्रस्तावित उद्घाटन अंतिम समय में टल गया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पूरे प्रशासनिक अमले और जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, लेकिन सभी तैयारियों के बावजूद नए भवन का उद्घाटन नहीं हो सका। इस घटनाक्रम से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला।

विज्ञापन


Trending Videos

उद्घाटन की लगी पट्टिका भी हटाई गई
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर कौल सिंह भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री के आगमन से पहले तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नए भवन की उद्घाटन पट्टिका लगी हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद उसे हटा दिया गया। जब शिक्षा मंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो वहां केवल प्राथमिक पाठशाला भवन की पट्टिका दिखाई दे रही थी। इसके बाद मंत्री ने पूजा-अर्चना की और जैसे ही वे जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, पीछे से दूसरी पट्टिका भी हटा दी गई। अंततः न तो प्राथमिक पाठशाला के नए भवन का उद्घाटन हुआ और न ही वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का।

भीषण आपदा के बाद बना था स्कूल भवन
गौरतलब है कि देवरी का यह नया स्कूल भवन वर्ष 2023 की भीषण आपदा के बाद बनाया गया है। उस दौरान भारी बारिश में पुराना भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। आपदा के बाद प्रियंका गांधी देवरी पहुंची थीं और उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर स्कूल भवन का शीघ्र निर्माण कराने का भरोसा दिया था। लगभग 4.70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह भवन पिछले कई महीनों से उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहा है।

दो बार पहले भी टल चुका उद्घाटन
इससे पहले भी दो बार इस भवन का उद्घाटन प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत तय किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से दोनों कार्यक्रम रद्द हो गए। अब शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम में भी उद्घाटन नहीं होने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार इस भवन का उद्घाटन प्रियंका गांधी के हाथों ही करवाना चाहती है।

स्थानीय लोगों में निराशा
उद्घाटन टलने से स्थानीय लोग चुरा मनी राजेंद्र हीरा लाल ने निराशा और नाराजगी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि भवन पूरी तरह तैयार है और छात्र-छात्राओं के हित में इसे जल्द से जल्द जनता को समर्पित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि बार-बार उद्घाटन टलने से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन

मंत्री का बयान
इस पूरे मामले पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि स्कूल भवन को जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने विभाग से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही भवन का उद्घाटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें