फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिक्षा मंत्री ने शिमला, सोलन और सिरमौर के जिला अध्यक्षों के साथ बनाई चुनाव रणनीति

Thu, 28 Mar 2024 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गुरुवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में उन्होंने चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रति भाजपा सांसद की उदासीनता को चुनाव के दौरान मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री और शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी रोहित ठाकुर ने शिमला, सोलन और सिरमौर के पार्टी जिला अध्यक्षों को बूथ स्तर तक सीधा संपर्क बनाए रखने और आपसी तालमेल में कोई कमी नहीं रखने का आह्वान किया है। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में उन्होंने चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रति भाजपा सांसद की उदासीनता को चुनाव के दौरान मुख्य मुद्दा बनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने पार्टी जिलाध्यक्षों व अग्रणी संगठनों से लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा है कि शिमला सीट पर इस बार हर हाल में जीत हासिल करनी है। इस क्षेत्र के भाजपा सांसद अपने कार्यकाल में अपने क्षेत्र की जनता से बहुत दूर रहे। लोग उनकी शक्ल तक भूल गए है।

विज्ञापन


रोहित ठाकुर ने कहा कि जिला अध्यक्षों को सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ पूरे तालमेल के साथ कार्य करना होगा। उन्हें सभी ब्लॉकों के दौरे कर बूथ व बीएलओ के साथ सीधा संपर्क रखना होगा। इसी प्रकार अग्रणी संगठनों के सभी प्रमुखों व पदाधिकारियों को भी पूरे तालमेल से कार्य करना होगा। सरकार के एक साल की उपलब्धियां व कर्मचारियों को ओपीएस के साथ महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी को सरकार ने पूरा किया है। इन्हीं बातों को लेकर पार्टी को जनता के बीच जाना होगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में होने वाले लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव हम सबकी एक परीक्षा है, जिसमें हमें हर हाल में सफल होना है। विधानसभा के उपचुनाव भाजपा की देन है। सत्ता की लालसा के चलते भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है। भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें