फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक से बात का ऑडियो वायरल, शिक्षक संघ के अध्यक्ष को नोटिस

Fri, 13 Sep 2019 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक के साथ राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष की बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान को नोटिस जारी किया है। मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए निदेशालय ने राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष पर कंडक्ट रूल के तहत कार्रवाई करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। वायरल ऑडियो में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी जिक्र है।

विज्ञापन


निदेशालय में बुधवार को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए बनाए गए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को लेकर एक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ निदेशक की बैठक हुई। इस मामले पर आपत्ति जताते हुए राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने निदेशक को फोन कर उनके संघ को चर्चा के लिए न बुलाने पर नाराजगी जताई। इस दौरान पूर्व सरकार के समय संघ द्वारा किए गए सद्बुद्धि यज्ञ की याद भी निदेशक को दिलाई गई।

निदेशक ने वीरेंद्र चौहान को किसी भी संघ की अनदेखी न होने की बात कहते हुए उन्हें भी जल्द बैठक के लिए बुलाने का आश्वासन दिया। निदेशक और वीरेंद्र चौहान के बीच हुई इस पूरी बातचीत का बुधवार रात को ऑडियो प्रदेश भर में वायरल हो गया। वीरवार सुबह निदेशक ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वीरेंद्र चौहान को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह से फोन पर हुई बातचीत को रिकार्ड करना और वायरल करना अपराध है। विभागाध्यक्ष होने के नाते शिक्षक संघ के नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

उधर, राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि मुख्याध्यापक व प्रवक्ता के प्रिंसिपल बनने के लिए संशोधित किए जा रहे कोटे को लेकर शिक्षा निदेशक से उनकी बात हुई थी। उनके संघ को बैठक में न बुलाने को लेकर आपत्ति जताई गई। निदेशक ने राजकीय अध्यापक संघ से भी बैठक करने का आश्वासन उन्हें दिया। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन में ऑटो रिकार्डर लगा है। संघ के सदस्यों को निदेशक द्वारा दिए गए आश्वासन को उन्होंने सुनाया था। यह ऑडियो वायरल कैसे हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं है।  

स्कूल प्रवक्ता संघ ने की मामले की निंदा
प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षक संघ के नेता द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक के साथ मोबाइल फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग कर उसकी ऑडियो वायरल करने की कड़ी निंदा की है। संघ के अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, चेयरमैन विनोद बन्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा, संजीव ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव राजेश सैनी, प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, वित्त सचिव धीरज व्यास, उपाध्यक्ष विकास रत्तन, सह सचिव देवेंद्र कुमार सहित कई जिला अध्यक्षों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से शिक्षक संगठनों की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक संघ का है यह नेता अपने संघ के चुनाव में अपनी जमीन खिसकती देख इस तरह के कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें