फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचलः कांगड़ा के खुंडियां में खोला जाएगा शिक्षा खंड: जयराम

Tue, 18 Feb 2020 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, खुंडियां/ ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उनके पास सरकार के खिलाफ कहने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले दो साल में जनहित में तीव्र गति से विकास किया है ताकि हिमाचल को देश के सबसे विकसित राज्य के रूप में उभारा जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल दे रही है जो आजादी के 70 साल बाद भी उपेक्षित रहे हैं। खुंडियां में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां भी गिनाईं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  कहा कि खुंडियां के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यहां पर शिक्षा खंड खोला जाएगा। 

 मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुंडियां को 50 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने खुंडियां में मुख्यमंत्री लोक भवन के निर्माण, खुंडियां से टांडा बस सेवा और राजकीय महाविद्यालय खुंडियां के लिए मुद्रिका बस सेवा शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने खुडियां में बस स्टैंड निर्माण की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें