फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED की बड़ी कार्रवाई, सीएम वीरभद्र का एलआईसी एजेंट गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति के मामले में चंडीगढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के एलआईसी एजेंट आनंद चौहान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय वीरभद्र सिंह के खिलाफ 2009 से 2012 के दौरान हासिल की गई 6.03 करोड़ रुपये की संपत्ति की जांच कर रहा है, जो उनके परिजनों के नाम पर एलआईसी पॉलिसी में निवेश की गई थी।

ईडी का कहना है कि आनंद चौहान को शुक्रवार रात को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया है। ईडी अफसरों ने बताया कि आनंद चौहान को कई बार पूछताछ के लिए ईडी के दिल्ली ऑफिस में पेश होने के नोटिस जारी किए, लेकिन वह पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन

लंबी पूछताछ के बाद एजेंट गिरफ्तार

इसके बाद शुक्रवार को पता चला कि वह चंडीगढ़ में है तो सेक्टर 18 स्थित ईडी के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। घंटों चली पूछताछ के बाद चौहान को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

वीरभद्र सिंह के खिलाफ यूपीए सरकार में इस्पात मंत्री रहते हुए आय से अधिक संपत्ति होने की जांच चल रही है। सिंह ने मामला सामने आने के बाद इस राशि को अपने सेब के बागानों की आय दिखाई थी।

लेकिन इनकम टैक्स विभाग की जांच में सामने आया कि जिन वाहनों से सेब की ढुलाई कागजों में दिखाई गई थी, उनमें कुछ वाहनों के नंबर टू व्हीलर के थे। एलआईसी एजेंट आनंद चौहान की गिरफ्तारी से वीरभद्र सिंह की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं।

वीरभद्र मामले में गिरफ्तारी के बाद शिमला में हलचल

मुख्यमंत्री वीरभद्र पर चल रहे आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी की ओर से की गई पहली गिरफ्तारी के बाद शनिवार को शिमला में खासी हलचल रही। पूरे दिन हॉलीलॉज में सीएम वीरभद्र सिंह से मिलने वालों का तांता रहा। हालीलॉज के फोन भी दिन भर घनघनाते रहे।

शिमला शहर पूरे प्रदेश में चर्चा का बाजार गर्म रहा। ईडी निदेशालय की ओर से जैसे ही ये सूचना सोशल मीडिया पर डाली गई कि इस मामले में आनंद चौहान को गिरफ्तार किया गया है, ठीक वैसे ही पूरे शहर में इस गिरफ्तारी की चर्चा शुरू हो गई। ये सूचना पूरे शहर में फैल गई।

कॉफी हाउस, आशियाना रेस्तरां से लेकर स्कैंडल प्वाइंट और पूरे शहर में लोगों में इसी विषय पर चर्चा होती रही। मामले में ईडी की ओर से की गई इस पहली गिरफ्तारी के बाद आगे क्या होगा। इस पर भी तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे।

इस बीच दिनभर मीडिया कर्मी सीएम के आवास के बाहर मामले में प्रतिक्रिया लेने के लिए जुटे रहे। वहीं, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कई राजनेताओं ने गिरफ्तारी पर अपनी प्रक्रिया भी जाहिर कर दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि गलत किया है तो भुगतना भी होगा।
विज्ञापन

एजेंट के साथ वीरभद्र को भी गिरफ्तार करे ईडी : सत्ती

ऊना में प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि एलआईसी एजेंट के साथ ईडी वीरभद्र सिंह को भी गिरफ्तार करे। सत्ती ने शनिवार को बहडाला के अंबेडकर भवन में ऊना मंडल भाजपा की दो दिवसीय बैठक के शुभारंभ पर यह बयान दिया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आनंद तो वीरभद्र के एजेंट थे, जबकि सारा खेल सीएम वीरभद्र सिंह के इशारे पर ही हुआ है। वीरभद्र सिंह ने अपनी आय को दिखाने के लिए गलत हथकंडे अपनाए हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई व ईडी को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मनी लांड्रिंग मामले में अब वीरभद्र सिंह को देर-सवेर जेल जाना ही होगा। सत्ती ने कहा कि भाजपा प्रदेश में मंडल स्तर पर कांग्रेस सरकार की नाकामियों के विरुद्ध अभियान चलाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें