फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Economic Survey: हिमाचल में प्रति व्यक्ति आय 20,956 रुपये बढ़ी, विकास दर 1.2 फीसदी घटी

Thu, 16 Mar 2023 08:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 2021-22 के 2,01,271 के मुकाबले वित्त वर्ष 2022-23 में 2,22,227 रहने का अनुमान है। यानी यह पिछले वित्त वर्ष से 20,956 रुपये बढ़ी है।
विज्ञापन
आर्थिक सर्वेक्षण हिमाचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 2021-22 के 2,01,271 के मुकाबले वित्त वर्ष 2022-23 में 2,22,227 रहने का अनुमान है। यानी यह पिछले वित्त वर्ष से 20,956 रुपये बढ़ी है। वित्त वर्ष 2021-22 में 13.1 फीसदी की तुलना में 10.4 फीसदी आय बढ़ी है। वर्ष 2022-23 में हिमाचल प्रदेश की अनुमानित प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 51,607 अधिक है। हालांकि, विकास दर पिछले वित्त वर्ष की तुलना 1.2 फीसदी घटी है। हिमाचल प्रदेश में सकल राज्य घरेलू उत्पाद की विकास दर 6.4 फीसदी है। यह राष्ट्रीय विकास दर से नीचे है। देश के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर 7 फीसदी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सदन में हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 को प्रस्तुत किया। इस दस्तावेज को आर्थिक और सांख्यिकी विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से तैयार किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: HP Budget Session: हिमाचल के विकास कार्यों को जल्द मिलेगी वन मंजूरी, सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था

इस रिपोर्ट के अनुसार राज्य की आय के प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में वित्तीय वर्ष 2021-22 के 7.6 की तुलना में 6.4 फीसदी की वृद्धि होगी। वित्तीय वर्ष 2021-22 के 1,26,433 करोड़ रुपये के सकल घरेलू उत्पाद के अनुमानों की तुलना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्थिर भावों पर राज्य की जीडीपी 1,34,576 करोड़ रुपये अनुमानित है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जीडीपी प्रचलित भावों पर 1,95,404 करोड़ रुपये अनुमानित है। यह वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्थिर भावों के अस्थायी अनुमानों के अनुसार 1,76,269 करोड़ रुपये से 19,135 करोड़ रुपये की शुद्ध वृद्धि दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि, खनन से सकल विकास दर 2.0 फीसदी की गति से बढ़ने की संभावना
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अग्रिम अनुमानों के अनुसार प्राथमिक क्षेत्र कृषि, पशुधन, वानिकी, खनन और उत्खनन से सकल मूल्य वर्द्धित स्थिर भावों पर 2.0 फीसदी की गति से बढ़ने की संभावना है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान प्राथमिक क्षेत्र का जीवीए स्थिर भावों पर 2021-22 के 16,395 करोड़ के मुकाबले 16,717 करोड़ हो गया है। द्वितीयक विनिर्माण, ऊर्जा, जलापूर्ति आदि क्षेत्र में पिछले वर्षों की तुलना में वर्ष 2022-23 में 7.2 फीसदी की वृद्धि होने की उम्मीद है। इसी तरह से सेवा क्षेत्र जैसे व्यापार, मरम्मत सेवाएं, होटल, रेस्तरां, परिवहन, रेलवे, सड़क, परिवहन आदि में पिछले वर्ष की तुलना में 6.9 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: बजट सत्र: तीसरे दिन भी हंगामा और वाकआउट, ताले लगीं बेड़ियां पहनकर धरने पर बैठा विपक्ष

किस वर्ष में कितनी विकास दर
2017-18 6.2 फीसदी
2018-19 6.4 फीसदी
2019-20 4.1 फीसदी
2020-21 3.0 फीसदी
2021-22 7.6 फीसदी
2022-23 6.4 फीसदी

प्रचलित भावों पर प्रति व्यक्ति आय
2017-18 1,65,497 रुपये
2018-19 1,74,804 रुपये
2019-20 1,86,559 रुपये
2020-21 1,77,924 रुपये
2021-22 2,01,271 रुपये
2022-23 2,22,227 रुपये

बेरोजगारी दर
2017-18   5.5
2018-19   5.2
2019-20   3.7
2020-21   3.3
2021-22   4.0

मुद्रा स्फीति की दर
2017-18     4.6
2018-19     0.5
2019-20    3.5
2020-21    5.2
2021-22    6.0
2022-23   4.8


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें