फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: विजिलेंस में 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा उद्योग विभाग का आर्थिक अन्वेषक

Thu, 15 May 2025 05:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

विजिलेंस ने कांगड़ा जिले के उद्योग विभाग संसारपुर टैरेस में एकल खिड़की निकासी एजेंसी  के आर्थिक अन्वेषक को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। 
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(विजिलेंस) ने कांगड़ा जिले के उद्योग विभाग संसारपुर टैरेस में एकल खिड़की निकासी एजेंसी  के आर्थिक अन्वेषक को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने पुलिस स्टेशन धर्मशाला में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जांच जारी है। जानकारी के अनुसार  आरोपी तिलक राज निवासी नगरोटा बगवां वर्तमान में उद्योग विभाग संसारपुर टैरेस में एकल खिड़की निकासी एजेंसी में आर्थिक अन्वेषक के पद पर कार्यरत हैं। आरोपी को शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने एक औद्योगिक भूखंड के लीज होल्ड अधिकार हस्तांतरण के संबंध में अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने के लिए रिश्वत की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें