फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: हिमाचल के लाहौल-स्पीति में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता

Sat, 01 Oct 2022 03:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

लाहौल-स्पीति जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र उदयपुर में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही।
विज्ञापन
भूकंप(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र उदयपुर में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही। हालांकि, भकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोगों अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप दोपहर 1:41 बजे दर्ज किया गया

विज्ञापन


बता दें हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। ये क्षेत्र सिस्मिक जोन पांच में आते हैं जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्र जोन चार के तहत आते हैं।  कांगड़ा में 4 अप्रैल, 1905 की अलसुबह आए 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप में 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं। भूकंप से एक लाख के करीब इमारतें तहस-नहस हो गई थीं, जबकि 53 हजार से ज्यादा मवेशी भी भूकंप की भेंट चढ़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें