फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बिलासपुर में भूकंप के झटके, 3.2 की तीव्रता से हिली धरती

Sun, 14 Feb 2021 08:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
भूकंप (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिलासपुर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दोपहर करीब 3:49 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 रही है। भूकंप का केंद्र बिलासपुर में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप से कहीं भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, मंडी जिला के सुंदरनगर में भी झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार रात को भूकंप के बाद रविवार दोपहर को भी झटके महसूस होने से लोग सहम गए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को रात करीब 10:30 बजे आए भूकंप से हिमाचल में भी धरती कांप उठी थी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार रात 10:34 से 10: 36 बजे के बीच भूकंप के दो से तीन झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 आंकी गई थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए थे।

हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, शिमला, बिलासपुर आदि जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 5 मिनट की अवधि में दो भूकंप आए थे। भूकंप का पहला केंद्र ताजिकिस्तान रहा था और दूसरा केंद्र पंजाब का अमृतसर रहा था। ताजिकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.3 रही थी, जबकि अमृतसर में 6.1 तीव्रता मापी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें