फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हिली धरती: चंबा जिले में 2.8 की तीव्रता से आया भूकंप

Mon, 17 Jan 2022 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि भूकंप के झटके से किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नही है। कुछ जगह लोग डर के मारे अपने घरों से भी बाहर निकल पाए। इस भूकंप का केंद्रबिंदु चंबा जिला ही रहा है। इस वजह से इसका असर चंबा के साथ लगते अन्य जिलों के सीमांत क्षेत्रों में महसूस किया गया।
विज्ञापन
भूकंप(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। सोमवार की सुबह 10 बजकर 28 मिनट और छह सेकंड पर यह झटका लगा। कुछ जगह लोग डर के मारे अपने घरों से भी बाहर निकल पाए। इस भूकंप का केंद्रबिंदु चंबा जिला ही रहा है। इस वजह से इसका असर चंबा के साथ लगते अन्य जिलों के सीमांत क्षेत्रों में महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई है और इसकी गहराई पांच किलोमीटर की रही।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी माह की चार  तारीख को जिला चंबा में रात 10 बजकर 46 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दिन भी भूकंप का केंद्र जिला चंबा ही रहा था तो उसकी रियेक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई थी। एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि भूकंप के झटके से किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें