फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बर्फबारी न होने से होटलों 30 फीसदी कमरे ही बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले 80 फीसदी थी बुकिंग
विज्ञापन


काम घटने से कारोबारी चिंतित, अब हिमपात पर टिकी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला में बर्फबारी न होने से पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वीकेंड के बावजूद भी रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की चहल पहल कम देखने को मिली। हालांकि शनिवार को दिनभर शहर में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


इसमें जो भी बाहरी राज्यों से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं वह केवल बर्फ देखने की उम्मीद लेकर आ रहे हैं। लेकिन मौसम के शुष्क बने रहने से उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े होटल संचालकों और टैक्सी ऑपरेटरों का कहना है कि सर्दियों के सीजन में बर्फबारी शिमला की सबसे बड़ी पहचान है। इस वीकेंड पर शहर के होटलों में 30 फीसदी कमरे ही बुक हैं। दो सप्ताह पहले नववर्ष पर होटलों पर बुकिंग 80 फीसदी तक पहुंच गई थी। सैलानियों का कहना है कि वह खासतौर पर बच्चों के साथ बर्फ देखने के लिए शिमला आए थे लेकिन अभी तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में बर्फ नहीं दिखी है। लोअर बाजार के कारोबारी तरुण राणा ने बताया कि मौसम की बेरुखी से बाजार का कारोबार ठप हो गया है। इन दिनों बाजार में केवल स्थानीय लोग ही देखने को मिल रहे हैं। उम्मीद है बर्फ पड़ने के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि नए साल के बाद एक हफ्ते वीकेंड अच्छा रहा लेकिन इसके बाद सैलानियाें की संख्या लगातार घट रही है। अब केवल बर्फबारी होने के बाद ही शिमला में पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें