फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्की की बीजाई करते वक्त पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Wed, 01 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मक्की की बिजाई के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हमीरपुर के पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासा के खतरबाड़ गांव में मक्की की बिजाई के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। राजेश कुमार (47) पुत्र ब्रह्मदास निवासी भलवाणी मंगलवार सुबह खतरबाड़ गांव में लोगों के खेतों में मक्की की बिजाई कर रहा था।

करीब 9 बजे एक खेत की बिजाई कर राजेश कुमार ट्रैक्टर लेकर दूसरे खेत के लिए चढ़ाने लगा। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में राजेश कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इसके चलते राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हालांकि ग्रामीण राजेश को भोरंज अस्पताल ले गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें