एसडीएम के चालक की संदिग्ध हालत में मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पत्नी ने अफसर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। मामला हिमाचल के पालमपुर का है। यहां जयसिंहपुर के एसडीएम के ड्राइवर की बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक की पत्नी अफसर के खिलाफ खड़ी हो गई है।
ड्राइवर की पत्नी की शिकायत पर एसडीएम के खिलाफ धारा 306 (मरने के लिए मजबूर करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने एसडीएम पर आरोप लगाया है कि उसके पति को काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। छुट्टी के दिन भी एसडीएम उनसे काम लेते थे। तनाव में आकर उसके पति ने मौत को गले लगा लिया।