फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-चंडीगढ़ की तर्ज पर लग रहे ड्रेन कवर

Mon, 08 Sep 2014 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में सड़क किनारे खुली नालियों पर लोक निर्माण विभाग ड्रेन कवर लगा रहा है। शहर में दिल्ली और चंडीगढ़ की तर्ज पर ड्रेन कवर लगाने की योजना है। इसका सबसे बड़ा फायदा पैदल राहगीरों को है और नुकसान ड्रेन कवर चोरों को।
विज्ञापन


पैदल राहगीरों को सड़क किनारे ट्रैफिक और गंदगी से पटी नालियों से बचते-बचाते नहीं चलना पड़ेगा जबकि लोहे की जालियों को काट-काटकर बेचने वाले अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। ड्रेन कवर सीमेंट से बनाए जा रहे हैं। इन्हें चोरी नहीं किया जा सकता।

नालियां ब्लॉक होने पर इन्हें आसानी से खोला भी जा सकता है। लोक निर्माण विभाग ने संजौली चौक पर यह काम पूरा कर लिया है। मौजूदा समय में ओल्ड बस स्टैंड से लोकल बस स्टैंड तक काम चल रहा है।  
विज्ञापन


कई जगहों पर लगाए जाएंगे ड्रेन कवर
लोक निर्माण विभाग विभाग के सहायक अभियंता रवि भट्टी का कहना है कि संजौली में करीब दो सौ मीटर से अधिक ड्रेन कवर बनाए हैं। इन दिनों लोकल और ओल्ड बस अड्डे के बीच निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद संजौली में लक्कड़ बाजार की ओर आने वाले सड़क के बस स्टॉप, लक्कड़ बाजार बस अड्डे के समीप और अन्य बस ठहराव वाले स्थानों पर निर्माण किया जाना है।

रेलिंग ठीक करने का भी चल रहा काम
लोक निर्माण विभाग आठ माह से दशकों पूर्व लगाई गई लोहे की रेलिंग को ठीक करने का काम भी करवा रहा है। मुख्य सर्कुलर रोड में होटल होली डे होम से छोटा शिमला तक रेलिंग उखाड़कर दोबारा लेबल में लाकर बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। लक्कड़ बाजार की ओर भी यह काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें