फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डाॅ. योगेश ने डेंटल कॉलेज के प्राचार्य का कार्यभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख एवं चेहरे की सर्जरी के हैं विशेषज्ञ
विज्ञापन

1999 से डेंटल कॉलेज में दे रहे हैं स्वास्थ्य सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल शिमला को डॉ. योगेश भारद्वाज नए प्राचार्य के रूप में मिले हैं। डॉ. योगेश ने कॉलेज प्राचार्य के रूप में पदभार संभाल लिया है। वह जिला सोलन के गांव फांवा, पंचायत कोटली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


वर्ष 1999 से वह डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में शिक्षण और सर्जन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। डेंटल साइंस में मुख एवं मैक्सिलोफेशियल (चेहरे) की सर्जरी में 1991 में किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से एमडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद जुलाई 1999 में वह डेंटल कॉलेज शिमला के सर्जरी विभाग में बतौर सहायक प्रोफेसर तैनात हुए। दो दशकों से अधिक समय से स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को पढ़ाने में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2004 में वह मुख एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष बने। दो वर्षों से वह डेंटल कॉलेज में उप प्राचार्य के रूप में सेवाएं दे रहेे थे। इनका डेंटल कॉलेज शिमला में 2006 में उनकी मुख एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में एमडीएस पाठ्यक्रम शुरू करने में अहम योगदान रहा है। मुख एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी पर उनके कई शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। डॉ. योगेश भारद्वाज ने कहा कि उनका हर संभव प्रयास रहेगा कि इस सरकारी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ मरीजों को बेहतरीन उपचार सुविधा दी जाए। योगेश भारद्वाज सात सालों तक डेंटल कॉलेज के प्राचार्य रहे डाॅ. आशु गुप्ता का स्थान लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें