शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में मंगलवार को कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने डॉ. गीतांजलि द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया। डिसाइफरिंग लीगल लैंग्वेज : ए प्रैक्टिकल हैंडबुक फॉर लाॅ स्टुडेंट्स पुस्तक विधिक भाषा की जटिलताओं पर एक व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। इसका उद्देश्य नवोदित अधिवक्ताओं को विधिक भाषा का अधिक परिष्कृत एवं स्थायी रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। प्रस्तुत पुस्तक विधिक भाषा की प्रकृति, कार्य, शब्दकोश, संरचना और वाक्य-विन्यास का विश्लेषण करती है। पुस्तक का विमोचन करते हुए कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने डॉ. गीतांजलि के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विधि संकाय से प्रो. संजय सिंधु मौजूद रहे। संवाद