फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बने डॉ. सुरेश कुमार सोनी

Sun, 30 Dec 2018 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का नया अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी को बनाया गया है। राज्य के शिक्षा सचिव अरुण कुमार शर्मा ने इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति तीन साल या फि र अधिकतम 65 साल की उम्र तक रहेगी।  

विज्ञापन


इससे पहले हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार राज्य के शिक्षा सचिव अरुण कुमार शर्मा को सौंपा गया था। शिक्षा सचिव अरुण कुमार आगामी 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

नए अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के गांव कोठी के रहने वाले हैं। शिमला के कोटशेरा और प्रदेश विश्वविद्यालय में उन्होंने पढ़ाई की है। बिलासपुर कॉलेज में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेश को दो अवार्ड मिल चुके हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के ऐसे पहले प्रवक्ता हैं जो कॉलेज में पढ़ाते हुए छात्रों को पीएचडी करवा रहे हैं। साढ़े तीन साल तक वह स्कूल में अध्यापन कार्य भी कर चुके हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि नियुक्ति की शर्तें और नियम अलग से जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि बलबीर तेगटा का कार्यकाल पूरा होने के बाद एक साल तक  बोर्ड अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा था। इस बीच अभी शिक्षा सचिव को बोर्ड के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार दिया था। 

विज्ञापन

पाठ्यक्रम में मौलिक सुधार पर बोर्ड करेगा काम: सुरेश

 शिक्षा के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले डॉ. सुरेश ने बताया कि बोर्ड का पाठ्यक्रम पुराना है, इसमें मौलिक सुधार पर काम किया जाएगा। परीक्षा में नकल रोकने और स्कूलों को क्लीन एंड ग्रीन करना प्राथमिकता रहेगी।

प्राथमिकता पर बच्चों के लिए काम होगा, इसके बाद अध्यापक और सरकार। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले डॉ. सुरेश के पिता का सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था। इसके बाद नाना-नानी ने ही उन्हें पढ़ाया।

बीएससी की पढ़ाई के बाद उन्होंने एमए राजनीतिक शास्त्र, एमफिल और पीएचडी की। सुरेश कुमार के दो इंटरनेशनल जरनल पब्लिश हो चुके हैं। इंडियन इंटरनेशन फ्रेंडशिप सोसाइटी ने राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार और दिल्ली पब्लिशिंग हाउस ने बेस्ट सिटीजन के अवार्ड से सम्मानित किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें