फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट प्लेन को खुद उड़ाकर कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे डॉ. बंसल

Thu, 27 Jul 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने प्राइवेट प्लेन को स्वयं उड़ाकर देश विदेश में लाइलाज कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक कर रहे एनआरआई डा.रवि बंसल इन दिनों भारत में हैं। 42 दिवसीय यात्रा के तहत उन्होंने नालागढ़ की फ्रेंड्ज कालोनी में भी अपने मिशन को आगे बढ़ाया। पेशे से इंजीनियर डा.रवि बंसल अपने एकल इंजन वाले हवाई जहाज को खुद उड़ाते हैं। 
विज्ञापन


68 वर्षीय डा.रवि बंसल ने नालागढ़ की फ्रेंड्ज कालोनी में लोगों को कैंसर के प्रति जागरूकता लाने संबंधी सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि भारत में कैंसर को लेकर जागरूकता का भारी अभाव है। इसी कमी को देखते हुए वह खास मिशन को चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह पिछले कई सालों से अंबाला कैंट में रोटरी क्लब द्वारा संचालित एक अस्पताल के लिए एचआरआई मशीन के लिए फंड एकत्रित करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में रोटरी अंबाला कैंसर एवं जनरल अस्पताल की स्थापना हुई है।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य गरीब लोगों व पिछड़े लोगों को कम लागत में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि वह अब तक न्यूयार्क से कनाडा, ग्रीनलैंड, आईसलैंड, स्कॉटलैंड, लीवरपूल, इटली, ग्रीस, जॉर्डन, बैहरीन और ओमान की यात्राएं कर चुके हैं।    वह भारत में अहमदाबाद से होते हुए अंबाला और फिर यहां नालागढ़ आए हैं। उन्होंने कहा कि वह वापसी में थाईलैंड, जापान आदि देशों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जिन भी देशों में जा रहे हैं, वहां लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मिशन को वह जनसहयोग से अंजाम तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें