फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयानबाजी छोड़, सरकार के प्रयत्नों में शामिल हो कांग्रेस : डॉ. सैजल

Sat, 02 Jun 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि शिमला में पेयजल संकट चिंतनीय विषय है। ऐसे संवेदनशील मामले पर कांग्रेस को व्यर्थ की बयानबाजी बचना चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कभी पब्बर से तो कभी सतलुज नदी से शिमला को जलापूर्ति के सपने दिखाए, लेकिन धरातल पर इन योजनाओं ने मूर्त रूप नहीं लिया। 

 

विज्ञापन

कांग्रेस विकास के दावों को अमलीजामा पहनाती तो आज समस्या गंभीर नहीं होती

यदि कांग्रेस विकास के दावों को अमलीजामा पहनाती तो आज समस्या गंभीर नहीं होती। कांग्रेस नेताओं को परामर्श दिया कि आमजन से जुड़े इस संवेदनशील मामले पर राजनीति करने न की जाए, बल्कि सरकार के प्रयत्नों में शामिल हों। 

उन्होंने कहा कि शहर सहित प्रदेश के विभिन्न नगरों के लिए ठोस जलापूर्ति की योजनाएं न बनाने के कारण ही आज स्थिति इतनी विकट हुई है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में न के बराबर बर्फबारी होने और कम

बारिश से विभिन्न पेयजल स्रोत सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं। इस कारण भूजल में भी गिरावट आई है। ऐसी परिस्थिति में पेयजल की कमी ने सभी को चिंतित किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें