विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण तोगडि़या 28 व 29 मई को हिमाचल के दो दिवसीय प्रवास पर नगरोटा बगवां व जोगिंद्रनगर में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होंगे।
जोगिंद्रनगर क्षेत्र के श्रीराम मंदिर आश्रम लदरूही में चल रहे उत्तर भारत के पांच राज्यों के विश्व हिंदू परिषद शिक्षा वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार ने बताया कि डा. प्रवीण तोगडि़या 28 मई को गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके वाद विश्व हिंदू परिषद कार्यालय शिव मंदिर, दैहण (मारंडा) में चल रहे उत्तर-पूर्वांचल के अनाथ आश्रम जाएंगे। 29 मई को श्री राम कृष्ण आश्रम लदरूही में विश्व हिंदू परिषद सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इस दौरान प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. लेखराज शर्मा के घर में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रवीण तोगडि़या के प्रवास के समय स्वामी गोविंद दास वैष्णव, उतर भारत के क्षेत्र संगठन मंत्री करुणा प्रकाश, विहिप प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष प. विष्णु दत्त शर्मा साथ रहेंगे।