फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना जारी: डॉ. प्रकाश एचपीयू शिमला और डॉ. अनुपमा मंडी विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति नियुक्त

Thu, 21 Apr 2022 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला/मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांचवें प्रति कुलपति के रूप में कार्यभार संभालने वाले प्रो. ज्योति प्रकाश गणित विभाग के प्रोफेसर हैं। अब तक वे विवि के अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद के पद पर सेवाएं दे रहे थे। 
विज्ञापन
डॉ. ज्योति प्रकाश व डॉ. अनुपमा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में डॉ. ज्योति प्रकाश और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में डॉ. अनुपमा सिंह को नया प्रति कुलपति नियुक्त किया गया। गुरुवार को राजभवन सचिवालय ने दोनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। गणित और सांख्यकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रकाश और वर्तमान में मंडी विश्वविद्यालय के कुलपति के सचिव पद पर तैनात डॉ. अनुपमा सिंह को तीन-तीन वर्षों के लिए प्रति कुलपति के पद पर नियुक्ति दी गई है। एचपीयू में अभी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल को कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 19 मार्च को सिकंदर कुमार ने राज्यसभा सांसद बनने के लिए कुलपति के पद से त्यागपत्र दिया था। 

विज्ञापन


एचपीयू के पांचवें प्रति कुलपति के रूप में प्रो. प्रकाश ने संभाला कार्यभार
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांचवें प्रति कुलपति के रूप में कार्यभार संभालने वाले प्रो. ज्योति प्रकाश गणित विभाग के प्रोफेसर हैं। अब तक वे विवि के अधिष्ठाता महाविद्यालय विकास परिषद के पद पर सेवाएं दे रहे थे। उनका अब तक अकादमिक सफर उपलब्धियों भरा रहा है।  मूलत: सुंदरनगर, जिला मंडी के रहने वाले प्रो. ज्योति प्रकाश 1996 से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। 1996 में डीएवी कॉलेज दौलतपुर चौक ऊना में उन्होंने लेक्चर गणित के रूप में शिक्षण कार्य शुरू किया। 1999 में वे शिक्षा विभाग के कॉलेज कैडर में लेक्चर गणित के रूप में उच्च शिक्षा विभाग में ज्वाइन किया। जहां मार्च 2010 तक सेवाएं देने के बाद मार्च 2010 को वे एचपीयू के गणित एवं सांख्यकी विभाग में तैनात हुए। 2014 में रीडर बने और 5 अगस्त 2014 को वे विभाग में प्रोफेसर बने। उन्होंने 2015 से 2018  के बीच यूजीसी के एमआरपी एन दिल्ली के प्रोजेक्ट पर कार्य किया।  उन्होंने अब तक 107 रिचर्स पेपर पब्लिश किए हैं। अब तक 7 पीएचडी और 19 एमफिल को गाइड किया है।

विज्ञापन

एचपीयू और सरदार पटेल विवि में मंडी को मिले महत्वपूर्ण पद

प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल विश्वविद्यालय में जिला मंडी से संबंधित दो शिक्षाविदों को महत्वपूर्ण पद मिलने से खुशी की लहर है। एचपीयू में सुंदरनगर की चांबी पंचायत के सकराह निवासी डॉ. ज्योति प्रकाश शर्मा को वाइस चांसलर और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में मंडी की देवधार निवासी डॉ. अनुपमा सिंह को प्रो वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। सुंदरनगर उपमंडल के महादेव निवासी डॉ. महेंद्र चौधरी भी कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वाइस चांसलर के पद पर कार्यरत हैं।

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में बतौर सचिव कार्य कर रहीं मंडी जिले की देवधार निवासी डॉ. अनुपमा सिंह को तीन साल की अवधि के लिए पहले प्रो वाइस चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर अनुपमा सिंह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में कनाडा अध्ययन केंद्र के निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। उनके नाम पर कई किताबें और शोध पत्र हैं। जो विश्व स्तर की शोध पत्रिकाओं में छपे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें