सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राहुल महासचिव नियुक्त
गायनी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद संयुक्त सचिव किए गए नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। आरडीए ने शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई सेंट्रल काउंसिल की घोषणा की।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर की ओर से नियुक्त चुनाव प्रमुख की देखरेख में हुई जनरल बॉडी मीटिंग में आरडीए की नई कार्यकारिणी चुनी गई। इसके बाद नए पदाधिकारियों के मनोनयन को औपचारिक मंजूरी दी और इसे आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
कार्यकारिणी में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. (मेजर) बीरसुखमान सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनेस्थीसिया चिकित्सक डॉ. शिवम सत्यार्थी, महासचिव पद पर सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राहुल, संयुक्त सचिव पद पर गायनी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शर्मा, प्रेस सचिव पद पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. रोहन गौड़, मुख्य सलाहकार पद पर यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. परिचित सूदन, सलाहकार पद पर गायनी विशेषज्ञ डॉ. संदीप वर्मा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघराज सोनी को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार, महिला प्रतिनिधि पद पर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. श्वेता राणा और इंटर्न प्रतिनिधि पद पर डॉ. महेश को चुना गया। आरडीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. (मेजर) बीरसुखमान सिंह ने कहा कि अस्पताल में सुरक्षित माहौल और चिकित्सकों के कल्याण पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि नई टीम डॉक्टरों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ काम करेगी।