फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक ने संभाला कार्यभार, सीएम और शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

Tue, 02 Jan 2018 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के नए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमर देव ने कार्यभार संभाल लिया है। अमर देव ने निदेशक की कुर्सी पर बैठने से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा-पाठ करवाकर कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से मुलाकात की।

विज्ञापन



निदेशक ने दोपहर तीन बजे निदेशालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज की समीक्षा की। पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में डॉ. अमर देव ने कहा कि लंबित कार्यों में तेजी लाई जाएगी। सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा देने पर बल रहेगा।

उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी अफसरों और कर्मियों से ईमानदारी और लग्न से काम करने की अपील की। कहा कि भाजपा सरकार के घोषणा पत्र में शिक्षा विभाग से संबंधित घोषणाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और गैर शिक्षकों के सभी वर्गों को साथ लेकर चला जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक साल से साइड लाइन थे डॉ. अमर देव

डॉ. अमर देव को कांग्रेस सरकार में साइड लाइन कर दिया गया था। डॉ. बीएल बिंटा को एक जनवरी 2017 को उच्च शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

बिंटा से वरिष्ठ डॉ. अमर देव को सचिवालय में बैठाकर शिक्षा सलाहकार के पद पर तैनात किया गया था। बीते एक साल के दौरान किसी भी तरह का काम अमर देव से नहीं लिया गया। अब उन्हें निदेशक बनाकर डॉ. बीएल बिंटा को शिक्षा सलाहकार के पद पर तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें