फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टॉलैंड से आईजीएमसी तक बनेगी डबललेन टनल, कंपनी ने शुरू किया सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

देश की नामी टेक फोर कंपनी सर्वेक्षण कर तैयार करेगी डीपीआर, एशियन डेवलपमेंट बैंक देगा बजट
साल के अंत तक शुरू हो सकता है निर्माण कार्य
सर्कुलर रोड पर खत्म होगा जाम, 5 किमी घटेगा सफर

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सर्कुलर रोड पर यातायात जाम खत्म करने के लिए बनने वाली टॉलैंड आईजीएमसी डबललेन टनल को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। देश की नामी टेक फोर कंपनी ने टनल निर्माण के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। टनल के बनने से टॉलैंड से आईजीएमसी तक का पांच किलोमीटर सफर कम हो जाएगा।

यह कंपनी सर्वेक्षण के आधार पर योजना की डीपीआर तैयार करेगी। इसके बाद इसे बजट के लिए सरकार के माध्यम से एशियन डेवलपमेंट बैंक को भेजा जाएगा। इस मेगा प्राेजेक्ट के लिए एडीबी पैसा देगा। इस बारे में सरकार के स्तर पर बैठक भी हो चुकी है। बजट का प्रावधान होने के बाद सरकार ने कंसलटेंट कंपनी को सर्वे करने और डीपीआर तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। कंपनी ने सबसे पहले सर्कुलर रोड पर तीन प्रस्तावित जगहों से इस टनल के निर्माण के लिए प्रारंभिक सर्वे किया है। छोटा शिमला, चुड़ैल बावड़ी और टॉलैंड में टनल निर्माण के विकल्प देखे हैं। इनमें टॉलैंड को ही टनल निर्माण के लिए सबसे बेहतर विकल्प माना गया है।
विज्ञापन


अब कंपनी इसी जगह से विस्तृत सर्वेक्षण कर टनल की डीपीआर तैयार करेगी। माना जा रहा है कि टनल निर्माण पर तीन सौ करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च हो सकता है। इस योजना का जिम्मा प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन को दिया है। कार्पोरेशन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद टेक फोर कंपनी को इस काम का जिम्मा सौंपा है। अगले चार महीने में फिजिबिलिटी रिपोर्ट के अलावा डीपीआर तैयार करने का भी टारगेट रखा गया है।



संजौली होकर जानने की नहीं रहेगी जरूरत
टॉलैंड से टनल बनने के बाद अपर शिमला, संजौली और ढली से टुटीकंडी आने जाने वाले वाहन सीधे ढली बाईपास होकर आईजीएमसी से टॉलैंड पहुंचेंगे। इन्हें संजौली चौक या छोटा शिमला नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह पंथाघाटी और टुटीकंडी से खलीनी होकर आने वाले वाहनों को आईजीएमसी या अपर शिमला जाने के लिए बस अड्डे या छोटा शिमला नहीं जाना पड़ेगा। यह टनल से सीधे आईजीएमसी पहुंच जाएंगे। टनल के बनने के बाद दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी करीब पांच किलोमीटर तक घट जाएगी। इससे शहर के प्रमुख इलाके जैसे बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार, छोटा शिमला, संजौली चौक में जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



शुरू कर दिया है काम
सरकार के निर्देश पर टॉलैंड से आईजीएमसी तक टनल निर्माण के लिए सर्वेक्षण शुरू हो गया है। जल्द ही कंपनी को इसकी डीपीआर तैयार करने को कहा है। टनल के बनने से शहर के सर्कुलर रोड पर जाम खत्म हो जाएगा।
-पवन शर्मा, निदेशक एचपीआरआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें