फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में कमरे से संस्था का कब्जा हटाने को लेकर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंगर परोसने वाले कर्मचारियों और पुलिस बल के बीच हुई हल्की धक्कामुक्की
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने कमरा खाली करवाकर कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी के लंगर हाल के पास एक कमरे पर किए कब्जे को हटाने को लेकर शनिवार को खूब हंगामा हुआ। कब्जा हटाने गए अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और लंगर का कार्य संभालने वाले कर्मचारियों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। इस दौरान हल्की धक्कामुक्की भी र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्हुई।
अस्पताल के एमएस डॉ. जनकराज स्वयं मौके पर पहुंचे और शांतिपूर्वक कब्जा हटाने की बात कही। बाद में कब्जा हटाने गई टीम ने कमरे में रखा लंगर का सामान बाहर निकालकर रख दिया। दरअसल एक निजी संस्था इस कमरे में खाना पकाकर लोगों को मुफ्त में परोसती थी। अब कोई दूसरी संस्था इस कार्य को करना चाहती है। अस्पताल प्रबंधन ने दूसरी संस्था को यह कार्य सौंप दिया है। लेकिन पुरानी संस्था कब्जा नहीं छोड़ रही थी।
विज्ञापन

आईजीएमसी प्रबंधन की टीम शनिवार शाम चार बजे पुलिस टीम साथ लेकर कब्जा हटाने पहुंची। कब्जा लंगर हाल के पास बने एक कमरे में कर रखा था। लंगर चला रहे लोग यहां से कब्जा न हटाने पर अड़े रहे। बाद में कब्जा हटाने आई टीम ने कमरे से लंगर का सामान बाहर कर दिया और इसे कब्जे में ले लिया। आईजीएमसी प्रबंधन का दावा है कि कमरे पर संस्था ने जबरन कब्जा किया था। पुलिस की मौजूदगी में कमरे के भीतर से डस्टबिन, पानी के छोटे ड्रम, स्टूल, पतीले और कुकर यहां से निकाले हैं।
बिजली और पानी की हो रही थी चोरी : डॉ. जनकराज
आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनकराज ने बताया कि एक संस्था कई सालों से अस्पताल में काम कर रही है। कुछ समय पहले भी अनियमितताओं को लेकर शिकायतें आई थीं तो निरीक्षण किया। इसमें पाया गया था कि बिजली और पानी चोरी करके इस्तेमाल किया जा रहा है, यह गलत है। नेक कार्य करने वाली संस्थाओं से ऐसे कार्य की उम्मीद नहीं है। कहा कि अस्पताल की संपत्ति पर मरीजों का अधिकार है। नेक काम करने वालों को लेकर दिक्कत नहीं है, लेकिन अस्पताल की संपत्ति पर कोई कब्जा नहीं कर सकता।
विज्ञापन

सर्बजीत बॉबी की पोस्ट वायरल
संस्था के अध्यक्ष सर्बजीत सिंह बॉबी की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने कहा कि लंगर हाल से खाना बाहर फेंक दिया। कहा कि अगर उनके लिए कोई लड़ना चाहता है तो वह स्वतंत्र है। 25 अक्तूबर 2014 से लगातार सैकड़ों लोगों को बिना ब्रेक के खाना खिलाया है। बॉबी ने कहा कि सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। वह धरना नहीं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें