हिमाचल प्रदेश की राजधानी राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रत्याशी प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। कई प्रत्याशियों ने तो सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए कार्यकर्ता तक तैनात कर दिए हैं।राजधानी की तीनों सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे कई प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया पर अलग पेज और ग्रुप बनाए हैं।
विज्ञापन
इसमें पेज लाइक कर समर्थन देने की अपील की जा रही है। प्रत्याशी अपने हर दिन की गतिविधि, चुनाव प्रचार की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर कर रहे हैं। कई प्रत्याशी वीडियो संदेश जारी कर अपना विजन जनता को बता रहे हैं। प्रत्याशियों के साथ इनके समर्थक भी रोजाना प्रचार की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर कर समर्थन मांग रहे हैं।