फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरहिल में ढाबे से घरेलू गैस का सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
समरहिल में ढाबे से घरेलू गैस का सिलिंडर बरामद
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला में खाद्य आपूर्ति विभाग ने समरहिल स्थित एक ढाबा में छापा मारकर घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किया है। विभाग ने मौके पर मिले गैस सिलिंडर को जब्त कर ढाबा मालिक के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
ढाबे में घरेलू गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी। शिकायत मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग को मामला भेजा था। इसके बाद विभाग के निरीक्षक को मौके पर भेजा था। ढाबे के निरीक्षण के दौरान निरीक्षक ने मौके पर संचालक को घरेलू गैस सिलिंडर इस्तेमाल करते हुए पाया गया। इसके बाद विभाग ने ढाबा मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि समरहिल में एक दुकान में घरेलू गैस सिलिंडर के इस्तेमाल की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की थी। शिकायत मिलने के बाद मौके पर निरीक्षक को भेजा और यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें