फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल सोच समझकर जाएं अस्पताल, डाक्टर कर रहे हैं हड़ताल

Thu, 02 Feb 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडीपर्सन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे चिकित्सक शुक्रवार से दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार से सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। डाक्टरों की इस हड़ताल के एलान के बीच सरकार ने मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बातचीत का न्योता दे दिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो 7 फरवरी को सरकार और डॉक्टरों के बीच कोई बीच का रास्ता निकल सकता है। अभी तक वह काले बिल्ले लगाकर अस्पतालों में ड्यूटी देकर अपना विरोध जता रहे थे। दो फरवरी तक प्रदेश के सभी डॉक्टर काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी देंगे। तीन फरवरी

से डॉक्टरों की 12 फरवरी तक रोजाना सुबह दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर रहने का एलान कर चुके हैं। साथ ही 13 फरवरी को डॉक्टर दोबारा सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मेडिकल आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. जीवानंद चौहान का कहना है जब तक सरकार की ओर से मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें