फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने 12 लाख में खरीदे उपकरण, साथी के साथ किए दो सफल ऑपरेशन

Thu, 11 Jul 2019 10:19 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
डॉ. संदीप राठौर और डॉ. उदय भानु राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खुद की जेब से एक युवा डॉक्टर ने 12 लाख खर्च कर अपने साथी चिकित्सक से मिलकर जोनल अस्पताल मंडी के इतिहास में पहली बार लैपरोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी (दूरबीन से बिना टांके के यूटरस निकालना) कर इतिहास रचा है।

विज्ञापन


मंडी के सरकारी अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय भानु राणा और डॉ. संदीप राठौर ने मंगलवार को दो महिलाओं की सफल सर्जरी भी की। दावा है कि अभी तक आईजीएमसी और टांडा अस्पताल में भी विशेषज्ञता के अभाव में इस तकनीक से सर्जरी नहीं हुई है।

हालांकि सूबे में और बाहरी राज्यों में यह सर्जरी कुछ निजी अस्पतालों में है, लेकिन इस सर्जरी के लिए रोगी को एक से दो लाख रुपये चुकाने पड़ते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को एक-माह तक अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऑपरेशन की पुरानी प्रक्रिया से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


डॉ. उदय राणा 35 वर्ष के हैं। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी से स्त्री रोगियों को अत्याधिक रक्त के रिसाव और दर्द से नहीं जूझना पड़ेगा और रोगी की रिकवरी भी काफी जल्दी होती है।

उन्होंने कहा कि सर्जरी के लिए आवश्यक सर्जिकल उपकरणों की खरीद अपनी जेब से की है। करीब 12 लाख रुपये इस पर खर्च हुए हैं। दो महिलाओं की सफल सर्जरी भी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें