फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी, काले बिल्ले लगाकर दी ड्यूटी

Wed, 25 Jan 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के डॉक्टरों ने मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर अस्पतालों में ड्यूटी देकर अपना विरोध जताया। दो फरवरी तक प्रदेश के सभी डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी देने का फैसला लिया है। डॉक्टरों की तीन से 12 फरवरी तक रोजाना सुबह दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक रहेगी।
विज्ञापन


13 फरवरी को डॉक्टर दोबारा सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जीवानंद चौहान का कहना है जब तक सरकार की ओर से मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

उधर, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ ने मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की मांगें मनवाने के तरीके को गलत बताया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि मेडिकल अफसरों की ओर से उठाए गए सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


डॉक्टरों की जायज मांगों को भी सरकार को मानना चाहिए। उन्होंने हड़ताल करना किसी भी मुद्दे को हल करने का तरीका नहीं है। मरीजों की जान खतरे में डाल मांगें मनवाने का उनका संघ विरोध करता है।

डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि मेडिकल अफसरों का यह कहना है कि आयुर्वेद डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग से वापस भेजा जाए। भारत सरकार की योजना के तहत ही आयुर्वेद डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें