फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में आज वरिष्ठ डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने से हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर, वरिष्ठ डॉक्टर दो घंटे ठप रखेंगे कामकाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) और दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) समेत जिले के तमाम अस्पतालों में आज डॉक्टर दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल करेंगे। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सक न तो मरीजों का चेकअप करेंगे न ही ओपीडी में बैठेंगे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे के बाद ही अस्पतालों में मरीजों को उपचार मिल पाएगा।
आईजीएमसी के सभी विभागों के 120 और डीडीयू अस्पताल के पंद्रह से अधिक मेडिकल ऑफिसर हड़ताल पर रहेंगे। जूनियर डॉक्टरों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। एलोपैथिक चिकित्सक संघों की संयुक्त समन्वय समिति ने सरकार को भेजे अल्टीमेटम के बाद मांगें पूरी न होने के बाद हड़ताल करने का फैसला लिया है। आईजीएमसी सेमडिकोट के उपाध्यक्ष एवं संयुक्त समन्वय समिति के सदस्य डॉ. आरएल शर्मा ने बताया कि वशिष्ठ डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की जानकारी आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह को भी दे दी है। डॉक्टर मूल वेतन और एनपीए (नॉन प्रैक्टिस अलाउंस) पंजाब पैटर्न के अनुसार देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी में आधे डॉक्टर सर्दियों की छुट्टियों पर गए हैं। ऐसे में शेष चिकित्सकों के हड़ताल करने से मरीजों की परेशानी और बढ़ जाएगी। प्रदेशभर में सभी एलोपैथिक चिकित्सक संघों की संयुक्त समन्वय समिति में शामिल इन डॉक्टरों की संख्या 3 हजार से अधिक है। संयुक्त समन्वय समिति के सदस्यों ने मांग की है कि 4-9-14 का टाइम स्केल बंद न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें