हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ से डॉक्टरों का दल हर शनिवार और रविवार को दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन पर बैठे किसानों को मुफ्त जांच और दवाइयां बांट रहा है। अब तक यह टीम पांच बार किसानों के लिए कैंप लगा चुकी है। नालागढ़ से डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. राजदीप सिंह, डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. हरमीत सिंह टीम के साथ वहां सेवाएं दे रहे हैं।