फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दिवाली पर पूजा की तैयारी कर रहे हैं? पंडित उमेश नौटियाल ने बताया शुभ मुहूर्त और अमावस्या का समय

Sun, 08 Nov 2026 10:47 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए इस बार शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। अमावस्या तिथि 8 नवंबर सुबह 11:27 बजे शुरू होकर 9 नवंबर दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। उदया तिथि और प्रदोष काल के संयोग के चलते छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
गणेश लक्ष्मी की HD फोटो - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाने वाला दीपावली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

विज्ञापन


राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ समय प्रदोष काल में शाम 5:31 से रात 8:09 बजे तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर सकते हैं।

8 नवंबर सुबह 11:27 बजे शुरू होगी अमावस्या तिथि
पुजारी उमेश नौटियाल के अनुसार इस वर्ष अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे शुरू होगी और 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। दीपावली पर प्रदोष काल में अमावस्या तिथि का होना विशेष महत्व रखता है। इसी संयोग के चलते रविवार को लक्ष्मी पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन
पुजारी ने बताया कि उदया तिथि और प्रदोष काल के संयोग के चलते इस वर्ष छोटी और बड़ी दिवाली एक ही दिन मनाई जा रही हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे शुरू हुई थी और 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी।

घरों और बाजारों में दिवाली की रौनक
दिवाली को लेकर शिमला सहित प्रदेशभर में खासा उत्साह है। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाजारों में दीपों, रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामान की रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालु दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

Trending Videos

सोमवार दोपहर तक सामान्य हो जाएंगी सेवाएं
दिवाली के अगले दिन सोमवार को दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से आने-जाने वाली बसों का संचालन सामान्य होने में कुछ देरी हो सकती है। शिमला लोकल और प्रदेश के अन्य रूटों पर सुबह से ही निर्धारित समय के अनुसार बसें चलेंगी। निगम की बस सेवाएं सोमवार दोपहर तक पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी। रविवार को अवकाश के कारण शहर में एचआरटीसी की टैक्सी सेवा बंद रहेगी जबकि सोमवार को टैक्सियों का संचालन कुछ देरी से शुरू होगा। मंडलीय प्रबंधक देवा सेन नेगी ने बताया कि सोमवार को प्रदेश और लोकल रूटों पर बस सेवाओं में कोई बदलाव नहीं होगा। बसें निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।
विज्ञापन

आग लगने पर इन नंबरों पर करें कॉल
मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में लोग हेल्पलाइन नंबर 112 या अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0177-2658976 और 0177-2800101 पर सूचना दे सकते हैं। पटाखे चलाते वक्त खुद और औरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें