फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रिज पर आज होंगे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन बाद शिमला पहुंचेगी शोभायात्रा
विज्ञापन

स्पर्श पूजा और आध्यात्मिक सत्संग का भी होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के लोगों को वीरवार को रिज मैदान स्थित पदमदेव कांप्लेक्स में पवित्र सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के मूल स्वरूप के दिव्य दर्शन का अवसर प्राप्त होने जा रहा है। यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से शाम 4 से रात 8 बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

इस दौरान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन के साथ स्पर्श पूजा, आध्यात्मिक सत्संग और अंत में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। यह आध्यात्मिक यात्रा बंगलूरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक विभिन्न जिलों में संचालित हो रही है। यह यात्रा चंबा से आरंभ होकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होती हुई नौवें दिन शिमला पहुंचेगी। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की राज्य मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रसारित करना है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधक एवं स्वयंसेवक भाग लेकर भक्ति और सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, ध्यान सत्र एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान के दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें