फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के खर्चे का नहीं हुआ भुगतान, खर्च हुए थे आठ लाख रुपये

Fri, 12 Oct 2018 11:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल के इंदपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के खर्चों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। कार्यक्रम को हुए लगभग दो महीने बीत गए हैं, लेकिन जिला प्रशासन अभी तक सांस्कृतिक दलों सहित अन्य लोगों को भुगतान नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


इंदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की थी। कार्यक्रम पर लगभग साढे़ आठ लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसमें अभी तक दो लाख रुपये का भुगतान हुआ है, जबकि साढे़ छह लाख रुपये का भुगतान करना अभी बाकी है।

कार्यक्रम के लिए कांगड़ा के अलावा अन्य जिलों के सांस्कृतिक दलों ने भी प्रस्तुतियां दी हैं। उधर, उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार सामान्य प्रशासन विभाग से कार्यक्रम में हुए खर्च का बजट मांगा गया है। बजट आते ही सभी का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें