फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर बाजार का कार्ड बनाकर लक्कड़ बाजार में बैठ गए तहबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने पकड़े कई तहबाजारी
विज्ञापन

सामान समेत उठाए गए, 20 का सामान किया जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के बाजारों में तहबाजारियों की मनमानी जारी है। नगर निगम की टीम ने सोमवार को कार्रवाई के दौरान कई ऐसे तहबाजारी पकड़े हैं, जिन्होंने कार्ड तो लोअर बाजार का बना रखा है, लेकिन दुकानें लक्कड़ बाजार में सजाई जा रही हैं।
नगर निगम की एक टीम दोपहर 2:30 बजे संपदा शाखा अधीक्षक अमरचंद की अगुवाई में लक्कड़ बाजार पहुंची थी। यहां कई तहबाजारी ऐसे थे जिनके पास कोई कार्ड नहीं था। यह बिना किसी अनुमति दुकानें सजा रहे थे। नगर निगम ने इनका सामान जब्त कर लिया। बाजार में आधा दर्जन तहबाजारी ऐसे भी मिले जिनके कार्ड तो लोअर बाजार के बने थे, लेकिन यह दुकानें लक्कड़ बाजार में सजा रहे थे। पूछने पर तहबाजारियों का तर्क था कि लोअर बाजार में उनका काम नहीं चल रहा। ऐसे में अब लक्कड़ बाजार में दुकानें चला रहे हैं। निगम ने इन्हें सामान समेत उठा दिया। इन्हें लोअर बाजार में चिन्हित किए गए स्थान पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में कुछ तहबाजारी फुटपाथ और पैदल रास्ते पर भी सामान बेच रहे थे। इनका सामान भी हटाया है। 20 तहबाजारियों का सामान जब्त किया है। नगर निगम की यह कार्रवाई लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी अस्पताल से लेकर संजौली चौक तक जारी रही। निगम प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में लोअर बाजार समेत बाकी बाजारों में भी अवैध तहबाजारियों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें