राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर उपायुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ आए कार्यकर्ताओं की यहां तैनात लेडी कांस्टेबल के साथ कहासुनी हो गई।
ये कार्यकर्ता कांग्रेस उम्मीदवार मोहनलाल ब्राक्टा के साथ रैली के रूप में चल रहे थे। जैसे ही ये सीटीओ चौक पर पहुंचे कि यहां तैनात लेडी कांस्टेबल ने इन्हें रोक लिया।
ड्यूटी में ईमानदारी दिखाते हुए लेडी कांस्टेबल ने बेझिझक सभी कार्यकर्ताओं को सड़क किनारे चलने को कहा। इस पर कुछ कार्यकर्ता गुस्सा कर गए।
नेताजी को ही कह दिया, 'साइड प्लीज'
जब यह नहीं माने तो लेडी कांस्टेबल आगे बढ़ी और प्रत्याशी मोहनलाल को ही इस बारे में कह दिया। पहले तो कांग्रेस नेता भी जिद करने लगे और उल्टा कांस्टेबल को ही समझाने लगे।
बाद में ब्राक्टा ने लेडी कांस्टेबल की ईमानदारी की तारीफ की और पहल करते हुए सड़क किनारे हो गए। ब्राक्टा ने 'डू योर डयूटी' कहा और फिर थोड़ी अपने समर्थकों के साथ डीसी ऑफिस में चले गए।
बाद में लेडी कांस्टेबल ने यहां फंसी गाड़ियों को आगे रवाना कर दिया।