घोषणा करने वाले स्वयंभू नेता कर दिए हैं निष्कासित : भूपराम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव भूपराम शर्मा ने स्वयंभू नेता के प्रेस को दिए बयान की कड़ी निंदा की। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भूपराम ने कहा कि स्वयंभू नेता ने पेंशनरों के खाते से एक दिन की बेसिक पेंशन काटने की बात कही है ताकि इस राशि को बाढ़ पीड़ितों को भेजा जा सके। महासचिव ने कहा कि स्वयंभू नेता को 26 मई को सीटी यूनिट ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। वह चुनाव में वह भाग लेने के पात्र भी नहीं हैं। ऐसे में वह किसी भी तरह की घोषणा नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मंडी जिले में आपदा पीड़ितों के लिए राहत राशि भेजेगी। पेंशनर पीड़ितों के घर जाकर उनको स्वयं धनराशि वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, उपाध्यक्ष मीरा ठाकुर, रत्न ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव और शिमला शहरी के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, जिला शिमला के अध्यक्ष भागचंद चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप राम शर्मा, पेंशनर कल्याण एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार हरि चंद गुप्ता, सलाहकार सेन राम नेगी, सलाहकार मोहन सिंह ठाकुर और खंड मशोबरा के अध्यक्ष रत्न वर्मा मौजूद रहे। संवाद